बैंक के बाहर रैकी कर सीधे-साधे ग्रामीणों को निशाना बनाने वाली मध्य प्रदेश की गैंग के एक शातिर गुर्गे को कोटड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कस्बे में एक ग्रामीण की मोटरसाइकिल से सरेआम 1 लाख 50 हजार रुपये से भरा बैग चोरी कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में 500 किलोमीटर तक पीछा कर मध्य प्रदेश से दबोच लिया।

यह वारदात 17 अप्रैल 2026 को कोटड़ी कस्बे में हुई थी। हाजिवास निवासी 56 वर्षीय किसान पूषा लाल जाट एसबीआई बैंक की कोटड़ी शाखा से अपनी मेहनत की कमाई के 1 लाख 50 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर मोटरसाइकिल से रवाना हुए थे। पुराने बस स्टैंड स्थित मंशा चौराहा पर वे सब्जी खरीदने के लिए एक ठेले पर रुके। इसी दौरान घात लगाए बैठे शातिर चोर ने पलक झपकते ही मोटरसाइकिल पर टंगा रुपयों से भरा बैग पार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर कोटड़ी थाने में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ग्रामीण क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लिया। एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी कोटड़ी सुरेश डाबरिया के सुपरविजन में कोटड़ी थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग और तकनीकी आसूचना का सहारा लेकर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम करीब 500 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश पहुंची और वहां से आरोपी को दस्तयाब कर भीलवाड़ा लाया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से कड़ाई बरती, जिस पर आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित सिसोदिया उर्फ सांसी, उम्र 21 वर्ष, पुत्र कुंदन सिंह सांसी निवासी ग्राम कड़िया सांसी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बैंक के बाहर रैकी कर ग्रामीणों और सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाने वाली शातिर गैंग का सक्रिय सदस्य है।

कोटड़ी थाना पुलिस की इस कार्रवाई ने बैंक के बाहर सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story