कोली समाज विकास ट्रस्ट भीलवाड़ा के तत्वाधान में 19वाँ स्नेह मिलन भोजन एवं माघ सप्तमी महोत्सव कार्यक्रम पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुआ। समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश सुनारिया ने बताया कि स्नेह मिलन भोज नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाने वाला परंपरागत कार्यक्रम है, जिसमें समाज की शैक्षिक और खेल प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाता है।

संस्कारों और संस्कृति पर महामंडलेश्वर का उद्बोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन ने पिछले भादवा माह में संपन्न हुए शिखर कलश स्थापना के भामाशाहों के शिलालेख का विमोचन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:

"आधुनिकता के दौर और शोर में उच्च शिक्षित होना अच्छी बात है, मगर युवाओं छात्र-छात्राओं को संस्कार और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए।"

प्रतिभा सम्मान एवं सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण

सचिव मुरलीधर लोरवाडिया एवं कोषाध्यक्ष महेन्द्र गैंडा वध द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार:

  • शैक्षिक सम्मान: दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को शिक्षाविद् भामाशाह के सहयोग से 10 ग्राम चांदी के सिक्के उपहार में दिए गए।
  • कौशल विकास: मीरा इंटरनेशनल मीरा संस्था द्वारा कोली समाज विकास ट्रस्ट भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में चलाए गए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की 60 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आगामी कार्यक्रम: एकल विवाह समारोह

समाज के मुख्य संरक्षक बालू लाल ने समाज हित में एक महत्वपूर्ण घोषणा की:

  • दिनांक: 26.04.2026
  • आयोजन: एकल विवाह समारोह
  • पंजीयन राशि: 15,151 रुपए

अतिथियों का स्वागत एवं गणमान्य उपस्थिति

कार्यक्रम में देवनारायण मंदिर पुजारी रामलाल और पंडित रूपलाल लोरवाडिया का साफा बंधवाकर समाज जनों द्वारा सम्मान किया गया। स्नेह मिलन समारोह में निम्नलिखित पंच पटेलों और अतिथियों ने समाज के विकास पर चर्चा की:

  • अतिथि: मीरा इंटरनेशनल मीरा की अध्यक्ष मंजू खटोड़, प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष मंजू पोखरना।
  • क्षेत्रीय प्रतिनिधि: पुर, बनेड़ा, शाहपुरा, जावाद आदि गाँवों के पंच पटेल।
  • उपस्थित समाज बंधु: मोतीसिंह मंडिया, डालचंद, भागीरथ, देवी लाल गड़ोरिया, सेवंती लाल, सोनू, सुनील, राकेश, मोहन लाल रुवासिया, किशन मंडिया, सोहनलाल तलाया, किशन लाल, पवन, हेमराज, गोपाल, मुकेश, धर्मराज, कैलाश आदि।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story