रक्षाबंधन के त्योहार पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव की टीम ने बनेड़ा और शाहपुरा क्षेत्र के मिठाई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच की।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न मिठाई दुकानों से कुल 5 नमूने लिए गए। इनमें महाकाल स्वीट्स, बनेड़ा से बर्फी, मारवाड़ मिष्ठान भंडार, बनेड़ा से मलाई बर्फी, हरिओम मिष्ठान, बनेड़ा से मिल्क केक, देवनारायण मिष्ठान भंडार, बनेड़ा से सोन पपड़ी तथा शगुन फूड इवेंट, शाहपुरा से घेवर का नमूना लिया गया।

मारवाड़ मिष्ठान भंडार के निरीक्षण के दौरान लगभग 20 किलोग्राम खराब चाशनी भी पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर खराब चाशनी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

संग्रहित किए गए सभी 5 नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमों के तहत संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story