भीलवाड़ा, 28 फरवरी। विश्व की प्रसिद्ध इलेक्ट्रीक वायर (केबल) निर्माता कम्पनी केईआई (KEI) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत पीएफसी गार्डन में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया।

समाज के प्रति व्यावसायिक उत्तरदायित्व

समारोह के मुख्य अतिथि, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक, गोपाल लाल माली ने अपने संबोधन में कहा:

"प्रत्येक व्यावसायिक उद्यमी का दायित्व है कि वह समाज के हितों का ध्यान रखें। जिम्मेदार व्यावसायिक उद्यमी को समाज द्वारा किसी निश्चित समय पर निर्धारित, आर्थिक, कानूनी, नैतिक और परोपकारी अपेक्षाओं को भी पूरा करना होता है। इस कड़ी में केईआई कंपनी द्वारा किए गए कार्य प्रत्येक आयाम के महत्व को दर्शाते हैं। हालांकि सभी कंपनियों को कॉरपोरेटर सामाजिक जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते हुए प्रत्येक व्यावसायिक उद्यमी का दायित्व है कि वह समाज के हितों का भी ध्यान रखें।"

कंपनी की पहल और सामाजिक कार्य

जोधपुर ब्रांच हेड लोकेश खराड़ी ने कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि:

"केईआई कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को भली-भांति निभाती आ रही है।"

समारोह की मुख्य गतिविधियाँ:

  • पर्यावरण संरक्षण: केईआई कंपनी उदयपुर के हेड धर्मदास वैष्णव और आशीष शर्मा ने कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से बताया। इस बार कंपनी द्वारा 'ग्रीन भारत' के तहत ग्रीन वायर का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्यावरण के लिए बहुत लाभदायक है।
  • सड़क सुरक्षा: समारोह में आए हुए सभी आगंतुकों की जीवन रक्षा के लिए केईआई कंपनी द्वारा सैकड़ो लोगों को हेलमेट निशुल्क दिए गए।
  • सम्मान समारोह: इस कार्यक्रम में पाँच इलेक्ट्रीशियन का सम्मान भी किया गया:

१. पवन कुमार

२. बिरजू

३. हरि

४. रंजीत

५. बबलू माली

आभार प्रदर्शन

समारोह के अंत में गुरूकृपा इलेक्ट्रिक के प्रोपराइटर सत्यनारायण माली ने कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

प्रत्येक व्यावसायिक उद्यमी का दायित्व है कि वह समाज के हितों का ध्यान रखें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story