विश्व की प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक वायर (केबल) निर्माता कंपनी केईआई की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत देव गार्डन रिसोर्ट में सावन महोत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि प्रत्येक जिम्मेदार व्यावसायिक उद्यमी का दायित्व है कि वह समाज के हितों का ध्यान रखे।

गोपाल लाल माली ने कहा कि जिम्मेदार व्यावसायिक उद्यमी को समाज द्वारा किसी निश्चित समय पर निर्धारित आर्थिक, कानूनी, नैतिक और परोपकारी अपेक्षाओं को भी पूरा करना होता है। इस कड़ी में केईआई कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रत्येक आयाम के महत्व को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कंपनियों को कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते हुए समाज के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए।

सावन महोत्सव समारोह में एलनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा और माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंचासीन थे।

जोधपुर ब्रांच हेड लोकेश खड़ाड़ी ने कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केईआई कंपनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भली-भांति निभाती आ रही है।

केईआई उदयपुर हेड धर्मदास वैष्णव, प्रभात प्रजापत, हिमांशु त्रिवेदी, यशवंत सिंह राणावत, अर्जुन सिंह सिसोदिया और आशीष शर्मा ने कंपनी के उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कंपनी की ओर से ग्रीन भारत के तहत ग्रीन वायर के महत्व को भी बताया गया और कहा गया कि यह पर्यावरण के लिए बहुत लाभदायक है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शांतिलाल छापरवाल ने किया। अंत में गुरुकृपा इलेक्ट्रिक के सीईओ सत्यनारायण माली ने समारोह में आए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story