भीलवाड़ा 29 मार्च। भक्ति, शक्ति और नन्ही प्रतिभा के संगम ने आज शहर के कुमुद विहार को भक्तिमय कर दिया। अवसर था पूज्य गोवत्स श्री राधा कृष्ण जी महाराज की भव्य भजन संध्या का, जहाँ विश्व रिकॉर्ड धारक मात्र 6 वर्षीय बालिका काशवी सोडानी के नए म्यूजिक एल्बम "मत कर माया को अभिमान" का गरिमामय विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूज्य महाराज श्री ने अपने कर-कमलों से इस भजन को लॉन्च किया और काशवी की विलक्षण प्रतिभा की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया।

मधुर आवाज में जीवन का दर्शन

अपनी छोटी सी उम्र में अपनी गायकी से दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली काशवी, जो पहले ही अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा चुकी हैं, अब एक गहरे आध्यात्मिक संदेश के साथ सामने आई हैं। भजन की पंक्तियाँ— "ना तेरा है न तेरा था, फिर किस बात का मान, मिट्टी में मिल जाना है, मत कर माया को अभिमान" —मानवीय अहंकार को त्याग कर सादगी और भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस भजन के माध्यम से नन्ही बिटिया ने जीवन की शाश्वत सच्चाई को अपनी सुरीली आवाज में पिरोया है। विश्व रिकॉर्ड धारक मात्र 6 वर्षीय बालिका काशवी सोडानी के नए म्यूजिक एल्बम "मत कर माया को अभिमान" का गरिमामय विमोचन किया गया।

प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों पर हुआ फिल्मांकन

भजन की वीडियो प्रस्तुति को और भी खास बनाने के लिए इसकी संपूर्ण शूटिंग मांडलगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों, त्रिवेणी संगम और पुर के आसपास के सुंदर क्षेत्रों में की गई है। दृश्यों में आध्यात्मिकता और सादगी का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस एल्बम का निर्देशन नवीन राव, संगीत संयोजन निक सिंह और सिनेमाटोग्राफी दीपक पंवार द्वारा की गई है।

उपलब्धियों का लंबा सफर

'सुपरटैलेंटेड किड' के नाम से पहचानी जाने वाली काशवी सोडानी ने अब तक वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन), इंडियाज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया प्राउड अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। हाल ही में 78वें स्वाधीनता दिवस पर उन्हें जिला स्तर पर राज्य मंत्री, कलेक्टर, सांसद एवं विधायक द्वारा भी सम्मानित किया चुका है। काशवी की सफलता के पीछे उनके माता-पिता और परिवार के संस्कारों का बड़ा हाथ है, जिनकी बदौलत उन्होंने मात्र 2 वर्ष की आयु से ही संस्कृत श्लोक और भजनों का अभ्यास शुरू कर दिया था।

लॉन्चिंग समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, संगीतकार मौजूद रहे, जिन्होंने काशवी के इस भक्तिमय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यह भजन अब सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और म्यूजिक चैनल्स पर श्रोताओं के लिए उपलब्ध है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story