भीलवाड़ा में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर 29 जुलाई को ‘कानिफनाथ सेवा संस्थान’ का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष श्री संजय नाथ जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्थान का मुख्य उद्देश्य अनाथ, असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह के दौरान अध्यक्ष संजय नाथ ने समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने समाज को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है।

उन्होंने समाज को गलत दिशा में ले जाने वाले नेतृत्व को समाप्त करने का संकल्प भी व्यक्त किया तथा सभी समाज बंधुओं से एकजुट होकर शिक्षा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय नाथ, सरवन नाथ, भोपाजी भंवर नाथ, कोषाध्यक्ष विक्रम नाथ, नेनु नाथ एवं समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी मौजूदगी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नई दिशा निर्धारित की गई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story