भीलवाड़ा जिले के प्रारंभिक शारीरिक शिक्षकों की तीन दिवसीय शारीरिक शिक्षक संघ संगोष्ठी में कैलाश चंद्र खटीक को पुनः प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कजोड़िया शाहपुरा के तत्वावधान में राठौड़ फार्म में आयोजित संगोष्ठी में जिले के समस्त शारीरिक शिक्षकों ने उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी।

कैलाश चंद्र खटीक के पुनः जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला फुटबॉल संघ में खुशी का माहौल रहा। संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया तथा मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

पुनः जिला अध्यक्ष चुने जाने पर कैलाश चंद्र खटीक ने सभी शारीरिक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी शारीरिक शिक्षकों ने पुनः उन्हें इस पद के लिए चुना, जिसके लिए वे कजोड़िया विद्यालय के शारीरिक शिक्षक देवेंद्र सिंह सक्तावत, राजेंद्र काबरा, विश्वजीत सिंह, शिव राम खटीक, रमेश चंद्र खटीक, पांचू लाल खटीक, पवन छिपा, राजकुमार आचार्य, सुरेश कुमार दरोगा, योगेश दाधीच, महावीर साहू, विमला कुमारी माली, राहुल धूसर, रघुवीर दमामी, सिद्धार्थ, तुषार, विवेक जोशी, मायाकांत आचार्य, गोविंद सिंह राठौड़, शंकर सिंह राठौर, संजय आचार्य, पदम कुमार जैन एवं जिले के समस्त शारीरिक शिक्षकों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं।

कैलाश चंद्र खटीक ने विश्वास दिलाया कि वे हमेशा शारीरिक शिक्षकों की आवाज को बुलंद करेंगे और उनके हितों के लिए काम करेंगे। उनके निर्विरोध निर्वाचन के साथ शारीरिक शिक्षक संघ में उन्हें एक बार फिर नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story