भीलवाड़ा, 2 नवम्बर। शारीरिक फिटनेस को मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से जीवनशैली का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से जीतो भीलवाड़ा चैप्टर यूथ विंग की ओर से रविवार को नवकार ग्रीन्स क्लब हाउस, कांचीपुरम में ‘हल्ला बोल – स्वीट, स्माइल, रिपीट’ फन फिटनेस इवेंट आयोजित किया गया। हाई एनर्जी फिटनेस सेशन में जीतो यूथ विंग की युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

जीतो यूथ विंग के चीफ सेक्रेटरी अभि जैन ने बताया कि यूथ विंग के चेयरमेन प्रतीक बुलिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर महिलाओं को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। साथ ही व्यायाम को मनोरंजक और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जीतो भीलवाड़ा चैप्टर के चेयरमेन डॉ. संपत जैन एवं चीफ सेक्रेटरी अकिन चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अनुभव क्यूरेटर मनीषा मेहता, अनुभव डायरेक्टर सुरभि चोपड़ा एवं सुलैखा जोशी ने विभिन्न मनोरंजक फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जीवन में फिट रहना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि बेहतर और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक आदत है। स्वस्थ शरीर खुशहाल जीवन का आधार है, इसलिए सभी को अपनी शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

करीब दो घंटे तक चले इस फन फिटनेस सेशन में रिले रेस, रोप बैटल, पार्टनर स्क्वाट, मेडिसिन बॉल टॉस, जुंबा, ऑब्स्टेकल एक्टिविटी, फिटनेस सर्किट और विभिन्न टीम गेम्स आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ सभी गतिविधियों में हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आयोजित जुंबा सेशन ने विशेष उत्साह का माहौल बनाया।

आयोजन को सफल बनाने में इवेंट कन्वेनर मुस्कान जैन एवं इवेंट को-कन्वेनर प्रवर सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में शामिल पांच टीमों में टीम पसीना पार्टी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता टीम में आयुषी चौधरी, तमन्ना जैन, प्रज्ञा जैन और शुभी जैन शामिल थीं। वहीं, ‘हल्ला बोल 1.0’ की ओवरऑल विजेता आशिता मारू रहीं।

जीतो यूथ विंग के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी। यूथ विंग के चेयरमेन प्रतीक बुलिया एवं चीफ सेक्रेटरी अभि जैन ने बताया कि संगठन की ओर से युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लक्ष्य के साथ विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा। ‘हल्ला बोल’ फिटनेस इवेंट के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यायाम और सामूहिक गतिविधियों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story