भीलवाड़ा में 14 नवंबर 2026 को भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व एवं सानिध्य में हुआ। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान, त्याग, बलिदान और ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान की। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के चलते ही उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू जी के विचार आज भी देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नेहरू जी के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कुणाल ओझा, सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी, पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. फरियाद मोहम्मद, मनोज, गोपाल खटीक, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश अमरवाल, मुस्ताक अली मंसूरी, सेवादल महासचिव शिवराज सुराणा, भगवती लाल, कैलाश कोली, उदयलाल, चुनीलाल खटीक, ज्ञानमल खटीक, लाजपत राय आचार्य, उमेश शर्मा, सुनील रांका, संदीप टेलर, विनोद पाण्डेय और तरुण कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इसके अलावा विधायक प्रत्याशी, पीसीसी सदस्यगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, वार्ड अध्यक्षगण, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी, पार्षद और पार्षद प्रत्याशी, पूर्व एवं वर्तमान कांग्रेस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में शिवराम जीपी खटीक ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया और संगठन की एकजुटता एवं मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story