श्री महेश पब्लिक प्राइमरी विंग में गुरुवार, 03/09/2026 को प्लेग्रुप से यूकेजी तक के छात्रों ने जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।

श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक व विद्यालय प्रभारी श्री दिनेश जी शारदा ने बताया कि इस अवसर पर श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी नराणीवाल, सचिव श्री राजेन्द्र कुमार जी कचौलिया और कोषाध्यक्ष श्री राजेश जी बाहेती उपस्थित रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर आधारित विभिन्न झांकियां तैयार की गईं। छात्रों ने नृत्य, कृष्ण जन्म, यमुनापार, गुरुकुल शिक्षा, रासलीला, कंस वध और कृष्ण-सुदामा के मिलन सहित विभिन्न दृश्यों की प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, श्री महेश सेवा समिति के सम्मानित सदस्यों ने कहा कि बचपन में दिए गए संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और भक्ति के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने धर्म और संस्कारों से जोड़ने के लिए विद्यालय की ओर से किए गए प्रयास प्रशंसनीय हैं।

कार्यक्रम के अंत में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों, झांकियों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश को जीवंत किया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story