घटना 1: परीक्षा केंद्र के बाहर शिक्षक के साथ मारपीट और जातिगत अपमान

स्कूल के बाहर छात्र से धक्का-मुक्की के चलते बीच-बचाव करने गये निजी स्कूल के शिक्षक के साथ समुदाय विशेष के तीन युवकों ने न केवल मारपीट की, बल्कि जातिगत अपमानित कर जान से मारने की धमकी भी दी। इसे लेकर शिक्षक ने जहाजपुर थाने में केस दर्ज करवाया है।

विवाद का विवरण:

  • जहाजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लाला का बाड़ा निवासी और निजी स्कूल के शिक्षक खेमराज 53 पुत्र छीरतराम मीणा मंगलवार सुबह आठ बजे अपने काका की पौती को महाराणा प्रताप स्कूल छोड़ने गये थे।
  • वे, छात्रा को अच्छा पेपर करने को लेकर समझा रहे थे, तभी समुदाय विशेष के तीन युवक वहां आये और दसवीं कक्षा के एक छात्र को खींच कर ले गये।
  • इसके बाद तीनों युवक, छात्र से धक्का-मुक्की कर मारपीट करने पर उतारु हो गये।

शिक्षक पर हमला और पुलिस कार्यवाही:

यह देखकर खेमराज मीणा, बीच-बचाव करने गये तो तीनों युवकों ने उनके साथ मारपीट कर जातिगत अपमानित किया। इसके बाद ये आरोपित जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गये। जहाजपुर पुलिस ने खेमराज की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।


घटना 2: गेहूं की आड़ में अफीम की खेती का पर्दाफाश

भीलवाड़ा जिले के बागौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए अफीम की खेती का खुलासा किया है। शातिर किसान ने गेहूं की फसल की ओट में अफीम के हजारों पौधे उगा रखे थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जप्त कर लिया है।

खेत में दबिश और बरामदगी:

बागौर थाना पुलिस को मंगलवार दोपहर गुप्त सूचना मिली कि दादिया इलाके के एक खेत में गेहूं की आड़ में प्रतिबंधित अफीम की खेती की जा रही है।

  • सूचना पर थाना प्रभारी भंवर लाल के नेतृत्व में एएसआई गणपत लाल, संजय और रवि की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
  • पुलिस टीम जब खेत के बीच पहुँची, तो वहां गेहूं की खड़ी फसल के बीच अफीम के सैकड़ों लहलहाते पौधे मिले।
  • पुलिस टीम ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधों को कटवाकर उनकी गिनती करवाई, जो कुल 2635 पौधे पाए गए।

आरोपी की गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया:

पुलिस ने मौके से किसान बद्रीलाल जाट को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इन सभी पौधों को जप्त कर लिया है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पिछले कितने समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और इसके तार किन अन्य तस्करों से जुड़े हुए हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story