आटून रोड स्थित कमला पाम सोसाइटी धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में उस समय सराबोर हो गई, जब ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सोसाइटी स्थित हनुमान शिव परिवार मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसाइटीवासी उपस्थित रहे। पूरे परिसर को धार्मिक वातावरण से सजाया गया तथा जयघोषों के बीच जगद्गुरु शंकराचार्य का अभिनंदन किया गया।

कॉन्ट्रैक्टर ओमप्रकाश सेन ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज के आगमन को लेकर सोसाइटीवासियों में विशेष उत्साह रहा। कार्यक्रम में कमला पाम सोसाइटी के अध्यक्ष सुभाष गर्ग, गिरीराज माहेश्वरी, ज्ञानमल जैन, सुनील सोनी, राजेश गोयल, प्रवीण बुलिया, मदन गोपाल कालरा, मयंक काबरा, भास्कर मानसिंहका, संजय शर्मा, प्रदीप कोठारी, भावेश दरगड़ और सुशील देवपुरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महिला मंडल की ओर से भी श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर कल्पना माहेश्वरी, रितु मानसिंहका, रीना गोयल, मधु देवपुरा, निशा सोनी, कांता देवपुरा, जया शर्मा, प्रीति त्रिपाठी और नेहा जैन सहित कई महिलाओं ने मंगल गीतों एवं पुष्प अर्पण के साथ संत का अभिनंदन किया। सोसाइटी की ओर से शॉल, उपरणा एवं माल्यार्पण कर सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया।

अपने आशीर्वचन में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से ईश्वर की पूजा-अर्चना, सत्संग एवं धर्म कार्यों में भाग लेना चाहिए, जिससे जीवन में सकारात्मकता और आत्मिक शांति का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना पर आधारित है और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सेवा भाव बनाए रखना ही सच्चा धर्म है। शंकराचार्य ने युवाओं से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत यह आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और सनातन मूल्यों के संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story