इस्लामी कैलेंडर के नए वर्ष 1448 हिजरी का शुभारंभ आज से हो गया है। इसके साथ ही इस्लामी वर्ष का पहला और अत्यंत सम्मानित महीना मोहर्रम-उल-हराम भी शुरू हो गया है। मोहर्रम का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है तथा यह पूरी इंसानियत को अमन, भाईचारे, सब्र और नेकियों की राह पर चलने का संदेश देता है। विश्व के विभिन्न देशों में नए हिजरी वर्ष और मोहर्रम की शुरुआत चांद दिखाई देने के आधार पर घोषित की गई है।

इस अवसर पर मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति के सदर हाजी शरीफ खान पठान एवं नायब सदर रमज़ान मोहम्मद शोरगर ने समस्त देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम समाज को इस्लामी नए साल 1448 हिजरी की हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने दुआ की कि नया वर्ष सभी के जीवन में अमन, तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द लेकर आए तथा समाज में प्रेम और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम का महीना इस्लामी इतिहास में विशेष स्थान रखता है। इसी पवित्र महीने में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों ने कर्बला की धरती पर हक़, इंसाफ और इंसानियत की रक्षा के लिए अद्वितीय कुर्बानी पेश की थी। उनकी शहादत आज भी दुनिया भर के लोगों को अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होने, सत्य के लिए संघर्ष करने तथा सब्र, त्याग और हिम्मत का परिचय देने की प्रेरणा प्रदान करती है।

हाजी शरीफ खान पठान और रमज़ान मोहम्मद शोरगर ने कहा कि मोहर्रम का महीना आत्ममंथन, चरित्र निर्माण और समाज सेवा का भी संदेश देता है। यह समय बुराइयों से दूर रहकर मानवता की सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर है। उन्होंने आमजन से कौमी एकता, भाईचारे और परस्पर सम्मान की भावना को सशक्त बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

नए हिजरी वर्ष के आगमन के साथ मुस्लिम समाज में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण है। मोहर्रम का यह पावन महीना एक बार फिर पूरी मानवता को प्रेम, सहिष्णुता, त्याग और इंसानियत के मूल्यों को अपनाने का संदेश दे रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story