भीलवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा पक्षियों के दाना-पानी के लिए 1100 परिंदों का वितरण क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार से क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी के द्वारा प्रारंभ किया गया है।

भीषण गर्मी में जीव सेवा का अभियान

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा पक्षियों के दाना पानी के लिए 1100 ग्यारह सौ परिन्डों का वितरण क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार से क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सुमन सोनी के द्वारा प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि तथा इस सेवा कार्य में रुचि रखने वाले व्यक्तियों एवं छोटे छोटे सामाजिक संगठनों को इस अप्रेल माह में 1100 परिन्डो का वितरण किया जाएगा।

सहयोग और आगामी योजना

इनमें से 500 परिन्डो का वितरण जी 9 बिल्डर्स के अमित पोखरना तथा 600 परिन्डों का वितरण स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सहयोग से किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त म‌ई माह में अगर गर्मी अधिक पड़ती है तो आवश्यकता होने पर इन ग्यारह सौ परिन्डों के अतिरिक्त स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से 2500 दो हजार पांच सौ परिन्डों का‌ वितरण भी किया जाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story