अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, गुलाबपुरा के न्यायाधीश विनोदकुमार वाजा ने अवैध अफीम की खेती करने के मामले में आरोपी हरदेव गुर्जर को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और कुल दो लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अदालत से मिली सजा के अनुसार, आरोपी हरदेव गुर्जर पुत्र हजारी गुर्जर (68 वर्ष), निवासी अहीरों का खेड़ा, आसींद को अफीम के अवैध पौधे बोने के मामले में दोषी पाया गया। मामले में अदालत ने कठोर कारावास के साथ आर्थिक दंड भी लगाया है।

मामले के अनुसार, 28 मार्च 2019 को थानाधिकारी आसींद की पुलिस टीम ने रूपपुरा पंचायत के अहीरों का खेड़ा गांव में कार्रवाई की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदेव गुर्जर ने अपने कब्जे वाले खेत में मेथी की फसल के बीच छुपाकर अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रखे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की। कार्रवाई के दौरान खेत से अफीम के 403 पौधे जब्त किए गए, जिनका कुल वजन 7 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच पूरी करने के बाद अदालत में चालान पेश किया।

अदालत में राज्य सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक रेखा चौहान ने पैरवी करते हुए मामले को मजबूती से रखा। अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ अपराध साबित करने के लिए 12 गवाहों के बयान दर्ज कराए, जबकि 38 दस्तावेजी साक्ष्य और 04 आर्टिकल अदालत में प्रदर्शित कराए गए।

अदालत ने पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद आरोपी हरदेव गुर्जर को दोषी माना और उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा दो लाख रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अवैध अफीम खेती से जुड़े इस मामले में अदालत का यह फैसला कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story