भीलवाड़ा – गांधी मजदूर सेवालय में आज 28 दिसंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी, श्रमिक नेता और राजस्थान इंटक के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश चंद्र व्यास (पूर्व सांसद) की 51वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जिला इंटक की विशेष कार्य समिति की बैठक के साथ आयोजित किया गया, जिसमें स्व. व्यास की कर्मभूमि गांधी मजदूर सेवालय को श्रद्धांजलि स्थल के रूप में चुना गया।

श्रद्धांजलि सभा में संस्था अध्यक्ष कैलाश व्यास ने कहा कि स्व. रमेश चंद्र व्यास ने अपने जीवन को श्रमिकों के कल्याण और स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देहात रामलाल जाट, शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक, भीलवाड़ा जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीमाली सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति ओमप्रकाश नाराणीवाल, प्रद्युम्न सिंह (हैप्पी बना), यूथ इंटक अध्यक्ष (उप प्रधान) श्यामलाल गुर्जर, जगदीश मानसिंहका, अरुण व्यास, सुमित्रा कांटिया, महासचिव महेश सोनी, उपनेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, मनोज पालीवाल, ईश्वर खोईवाल, पूर्व प्रधान भंवर गर्ग, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, रामगोपाल पुरोहित, ओमप्रकाश तेली, किशन सिंह, केसर सिंह, सुभाष झंवर, सुरेश पारीक, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश सचिव प्रभाष चौधरी, लाजपत आचार्य, मुस्ताक अहमद, चंद्रप्रकाश अमरवाल, रोशन महात्मा, वरिष्ठ एडवोकेट राजेश चौधरी, प्रकाश ओझा, वसीम अहमद, राजेंद्र सिंह गुड्डा, मेवाराम खोईवाल, फतेह लाल हेड़ा, लक्ष्मी लाल खटीक, प्रभु लाल दरोगान, सरुद्दीन मंसूरी, गोपाल तेली, गोपाल गुर्जर, सांवरलाल दरोगा, पप्पू दरोगा, शंकर खोईवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, जिला इंटक महामंत्री कान सिंह चुंडावत, संयोजक छोटू सिंह पुरावत, भेरू सिंह टांक, राजकुमार जोशी, रामराज मीणा, नंदलाल गाडरी, जहीरूद्दीन मेवाफरोश, ओमप्रकाश वैष्णव, डुंगर सिंह, गोपाल गुर्जर और महिला इंटक की प्रीति शर्मा, लक्ष्मी लाल व्यास, गौरव व्यास, शैलेंद्र व्यास, काव्या व्यास, दिनेश जागेटिया सहित अन्य जिला पदाधिकारी और परिवारजन भी उपस्थित रहे।

सभा में सभी ने स्व. रमेश चंद्र व्यास को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान और आदर्शों को याद किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके द्वारा श्रमिकों के उत्थान और सामाजिक कल्याण के लिए किए गए प्रयासों को सम्मानित किया और उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम न केवल स्व. रमेश चंद्र व्यास की यादों को सजीव रखने का माध्यम बना, बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के महत्व को उजागर करने का संदेश भी दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story