हमीरगढ़ स्थित शुभलक्ष्मी प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार को कर्मचारियों और श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में GBH-SIMS चिकित्सालय, भीलवाड़ा के विशेषज्ञ डॉ. हरीश भदादा और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कर्मचारियों और श्रमिकों की नेत्र जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण भी किए।

कंपनी के चेयरमैन शांतिलाल जी पानगरिया ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजित शिविर में कुल 110 श्रमिकों की जांच की गई।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। यह पहल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story