भीलवाड़ा: बिजोलिया में एचडीएफसी बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन
उदयपुर जोन हेड श्रीरज महर्षि और भीलवाड़ा हेड खुशवंत पालीवाल ने बूंदी रोड पर बैंकिंग सुविधाओं और ऋण सेवाओं के नए केंद्र का शुभारंभ किया।

भीलवाड़ा। बिजोलिया में मेवाड़ा गेस्ट हाउस के सामने बूंदी रोड पर एचडीएफसी बैंक के नए ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एचडीएफसी हेड उदयपुर जोन श्रीरज महर्षि, एचडीएफसी हेड भीलवाड़ा खुशवंत जी पालीवाल, एचडीएफसी ब्रांच मैनेजर बिजोलियां अश्विनी सिंह राजपूत, एग्रीकल्चर रिलेटिव मैनेजर जगदीश धाकड़ एवं एग्रीकल्चर क्रेडिट मैनेजर पीयुष गोतम बिजोलिया उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत रूप से केंद्र का उद्घाटन किया है।
बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार और सेवाएँ
इस नए केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के निवासियों को बैंकिंग कार्यों में बड़ी सुगमता प्राप्त होगी। "एचडीएफसी ग्राहक सेवा केंद्र पर 10000 से कम राशि का नकद भुगतान एवं 10000 से कम राशि जमा करने की सुविधा एवं बचत खाता, चालू खाता खोलने की सुविधाएं एवं एचडीएफसी बैंक से सभी तरह के लोन लेने की सुविधाएं इस ग्राहक सेवा केंद्र पर मिल सकेगी....!!"
संपर्क एवं केंद्र का पता
बिजोलिया क्षेत्र के ग्राहकों के लिए यह केंद्र अब पूरी तरह क्रियाशील है। पता- एचडीएफसी ग्राहक सेवा केंद्र मेवाड़ा गेस्ट हाउस के सामने बूंदी रोड बिजोलिया जिला भीलवाड़ा राजस्थान 311602 पर पहुंचकर नागरिक इन सभी आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
