पुरुषोत्तम मास पर हरि शेवा आश्रम में दिलीप ह्रपलानी ने किया गौदान
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में नौ वैदिक ब्राह्मणों द्वारा गौ-पूजन कराने के बाद श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी को गाय दान की गई।

हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौमाता का पूजन करते श्रद्धालु और उपस्थित संत-महात्मा।
हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, वैदिक परंपरा और सनातन संस्कृति का विशेष संगम देखने को मिला। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दिलीप ह्रपलानी ने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित मुरारी जी को विधिवत गौदान किया।
गौदान से पूर्व नौ वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का पूजन-अर्चन कराया गया। वैदिक विधि-विधान के बीच संपन्न हुए इस आयोजन से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने सनातन परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त की।
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन ने कहा कि सनातन धर्म और शास्त्रों में गौदान को सभी दानों में श्रेष्ठ तथा अत्यंत पवित्र माना गया है। उन्होंने कहा कि गौदान से मनुष्य के पापों का शमन होता है तथा मृत्यु के पश्चात मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने धर्म, सेवा और गौसंरक्षण को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताया।
कार्यक्रम में संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविंद राम, संत ईशान राम, संत सुयज्ञ राम, पंडित सत्यनारायण शर्मा सहित अनेक संत-महात्मा, श्रद्धालु और धर्मप्रेमीजन उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन ने पुरुषोत्तम मास के महत्व और सनातन परंपराओं के प्रति समाज की आस्था को एक बार फिर मजबूत संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
