पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में चल रही धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतिदिन सायं 7:30 बजे काशी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो रहा है।

गंगा आरती के प्रारंभ होते ही “गोविन्द बोलो, भाई गोपाल बोलो… राधारमण हरे गोविंद बोलो…” जैसे भजनों की मधुर स्वर लहरियां वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग देती हैं। इसके साथ ही वैदिक श्लोकों “त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव…” के उच्चारण से पूरा परिसर गूंज उठता है। दीपों की अलौकिक आभा, शंख-घंटियों की मंगल ध्वनि तथा “ॐ” की सामूहिक अनुगूंज से श्रद्धालु गहरे भक्ति भाव में डूब जाते हैं।

आरती के दौरान “अखंड मंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्…” जैसे मंत्रों का सामूहिक पाठ और गजानन भगवान के भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हो रही है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः…” की मंगलकामनाओं के साथ विश्व कल्याण की प्रार्थना की जाती है। वहीं “नमामि गंगे” के जयघोष से वातावरण और अधिक पावन हो उठता है।

आश्रम परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आरती में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना हुआ है। आयोजन समिति के अनुसार पुरुषोत्तम मास के दौरान इसी प्रकार विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम, संत ईशानराम, संत सुयज्ञराम एवं संत केशवराम सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story