गुलाबपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। ट्रेलर से 1,379 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई आगामी नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव 2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्रीमती अंजुम कायल के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी गुलाबपुरा सतीश मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी गुलाबपुरा संजय गुर्जर मय जाब्ता गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-48 पर अजमेर-भीलवाड़ा मार्ग स्थित रामदेव होटल के सामने एक संदिग्ध ट्रेलर खड़ा है, जिसमें अवैध सामग्री हो सकती है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रेलर तिरपाल से ढका हुआ था। पुलिस ने उसके चालक और मालिक की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। ट्रेलर लावारिस हालत में मिलने पर पुलिस ने तिरपाल हटाकर उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रेलर में भारी मात्रा में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी मिलीं।

पुलिस ने ट्रेलर से कुल 1,379 पेटी शराब जब्त की। बरामद शराब में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय ब्रांड्स की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब शामिल है। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ रुपये बताया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपी अन्य राज्यों से सस्ते दामों में अवैध शराब लाकर स्थानीय क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने और उसका वितरण करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस ट्रेलर के पंजीयन नंबर के आधार पर उसके मालिक और अवैध शराब तस्करी से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी है। लावारिस हालत में मिले ट्रेलर से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी को पुलिस की कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story