काशीपुरी। एकादशी के पावन अवसर पर काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित भव्य श्री श्याम गुणगान भजन संध्या ने भक्तिभाव और उल्लास की अद्भुत छटा बिखेरी। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा श्याम के भजनों का रसपान किया और संपूर्ण मंदिर परिसर श्रद्धा एवं भक्ति की गूंज से सराबोर हो गया।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक राहुल जादम (किशनगढ़) ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “खाटू वाले श्याम तेरी महिमा न्यारी है” और “श्याम नाम की मस्ती छाई है” जैसे भावपूर्ण भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान मंदिर परिसर में बाबा श्याम के जयकारों की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।





कार्यक्रम के आयोजन और सफलता पर श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने कहा, “श्याम बाबा की असीम कृपा से भजन संध्या सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भक्तों की उपस्थिति एवं आस्था समिति को आगे भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए प्रेरित करती है।” वहीं मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अंतर्गत 22 फरवरी को समाजसेवा के उद्देश्य से एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई है।

भजन संध्या का समापन बाबा श्याम की महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। समिति ने सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि काशीपुरी धाम को भक्तिभाव और सांस्कृतिक समर्पण का केंद्र भी सिद्ध किया।

Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story