भीलवाड़ा। माली समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था द्वारा पिछले चार माह से पुर केंद्र पर आयोजित रीट तैयारी शिविर का समापन 28 दिसंबर, रविवार को भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हरनारायण माली ने बताया कि समाज के रीट परीक्षार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए संस्था द्वारा नियमित कोचिंग और तैयारी परीक्षा का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में जिलाध्यक्ष तोताराम माली, सचिव कन्हैया लाल बुलीवाल, सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी बालू लाल माली और भैरु लाल माली विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। 17 जनवरी 2026 को होने वाली रीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्था की विशेषज्ञ टीम में सम्मिलित लोकेश कुमार माली, पिंटू माली, गोपाल माली, नीतू गढ़वाल, जीतू कुमार, लक्की कुमार, माधुरी और बाबू लाल माली ने प्रत्येक रविवार को टेस्ट लेकर परीक्षार्थियों की तैयारियों का मूल्यांकन किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

समारोह में राजस्थान पुलिस में नवनियुक्त कांस्टेबल सुनील माली, टिना माली और मुकेश माली ने अपने सफल अनुभव साझा कर अभ्यर्थियों को प्रेरित किया। इस आयोजन में संस्था में पंजीकृत 50 से अधिक रीट परीक्षार्थियों ने भाग लिया और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का अवसर प्राप्त किया।

इस समापन समारोह ने न केवल रीट परीक्षार्थियों की तैयारी को मजबूती दी, बल्कि माली समाज के युवा वर्ग में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा के प्रति उत्साह और समर्पण को भी उजागर किया। संस्था द्वारा आयोजित इस शिविर ने आगामी रीट परीक्षा में सफलता की संभावनाओं को बढ़ाते हुए समाज में शिक्षा के महत्व को एक बार फिर सुदृढ़ किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story