गौ सम्मान आह्वान अभियान: 27 जुलाई से शुरू होगा दूसरा चरण
अभियान के तहत गौहत्या पर प्रतिबंध और केंद्रीय मंत्रालय के गठन की मांग को लेकर देशभर में 40 करोड़ हस्ताक्षरों वाला पत्र सौंपा जाएगा।

गौमाता के संरक्षण, सेवा और सम्मान को लेकर संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” का दूसरा चरण आगामी 27 जुलाई 2026 से पूरे देश में प्रारंभ होगा। अभियान के तहत गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्र माता अथवा राष्ट्र आराध्या का दर्जा देने तथा गो सेवा के लिए केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय गठन और केंद्रीय कानून लागू करने की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के भीलवाड़ा मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत देशभर में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में 27 जुलाई 2026 तथा 27 अक्टूबर 2026 को “गौ सम्मान दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इन अवसरों पर प्रातः 8 बजे से 9:15 बजे तक विजयमंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” का संकीर्तन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके पश्चात सुबह 10 बजे जिला कलेक्टर एवं राज्य सचिव के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार को 40 करोड़ हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। अभियान का उद्देश्य गौसंरक्षण से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाना और जनसमर्थन के माध्यम से सरकार तक व्यापक मांग पहुंचाना है।
अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए मिस कॉल नंबर 9067777323 जारी किया गया है। वहीं अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.gausamman.cloud उपलब्ध कराई गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी अभियान को देशव्यापी समर्थन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
देशभर में प्रस्तावित इस जनआंदोलन को लेकर अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और संगठनों ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। गौसंरक्षण और गोसेवा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित यह अभियान आगामी महीनों में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा जनसंपर्क और जनजागरण कार्यक्रम बनने की ओर बढ़ रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
