गौ सम्मान आवाहन अभियान को मिला संतों का समर्थन, 27 जुलाई रैली की तैयारियां तेज
भीलवाड़ा में गौ सम्मान आवाहन अभियान की तैयारियां तेज, संत-महंतों को निमंत्रण और 27 जुलाई रैली के लिए जनसंपर्क अभियान जारी

तस्वीर में संत-महंतों के साथ अभियान से जुड़े प्रतिनिधि भेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भीलवाड़ा में गौ माता को "राष्ट्र माता" का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 27 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले गौ सम्मान आवाहन अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रार्थना-पत्र एवं रैली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने संत-महंतों और धर्माचार्यों से संपर्क कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त किए।
अभियान के तहत परम पूज्य श्री लाल जी महाराज, परम गौ भक्त सुनील जागेटिया, विवेकानंद केंद्र के प्रदेश संयोजक भगवान सिंह चौहान, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, गोपाल बांगड़ तथा विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विभिन्न संत-महंतों से भेंट कर 27 जुलाई के गौ सम्मान आवाहन अभियान के द्वितीय चरण के कार्यक्रम में सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन हेतु आमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने जगतगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज, महामण्डलेश्वर श्री जगदीश पुरी जी महाराज (शक्करगढ़), महामण्डलेश्वर श्री हंसराम जी महाराज, महामण्डलेश्वर श्री बाबू गिरि जी महाराज, परम पूज्य महंत श्री लक्ष्मण दास जी महाराज (पंचमुखी दरबार), परम पूज्य जैन मुनि पुलकसागर जी महाराज, ज्योतिषाचार्य जैन संत उपप्रवर्तक सुरेश मुनि जी महाराज (पावनधाम, कोशीथल), श्रवण संघ युवाचार्य महेन्द्र ऋषि जी, परम पूज्य महंत श्री संतदास जी महाराज (हाथीभाटा), परम पूज्य महंत श्री मोहनशरण जी शास्त्री (निम्बार्क आश्रम), परम पूज्य महंत श्री बनवारीशरण जी शास्त्री, परम पूज्य महंत श्री सरजूदास जी महाराज (करेड़ा), परम पूज्य महंत श्री रामभूषण दास जी त्यागी (डांग का हनुमानजी, घोड़ास), परम पूज्य महंत श्री सुरेश दास जी महाराज (सवाईभोज), परम पूज्य पुजारी श्री हेमराज जी पोसवाल (मालासेरी डूंगरी) तथा 1008 साध्वी देवगिरि जी (हमीरगढ़) को प्रार्थना कर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।
अभियान के व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत जिले के पारोली, कोटड़ी, बनेड़ा एवं मांडल क्षेत्रों में भी संपर्क किया गया। संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू, जिला प्रभारी जगदीश तेली, कार्यक्रम संचालक बाबूलाल टाक तथा गोपाल बंजारा ने गौभक्तों, गौशाला संचालकों, नागरिकों एवं संत-महंतों से मुलाकात कर 27 जुलाई के कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आयोजित रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम प्रार्थना-पत्र प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं और जनसंपर्क अभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
