गौ माता संरक्षण, गौ सेवा एवं गौ सम्मान को लेकर संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के दूसरे चरण की कार्ययोजना को लेकर गुरुवार को जिला स्तरीय बैठक अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के सामने आयोजित की गई। बैठक परम पूज्य ग्वाल संत स्वामी श्री गोपालानंद सरस्वती के सानिध्य में सम्पन्न हुई, जिसमें 15 करोड़ हस्ताक्षर के लक्ष्य को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई।

बैठक में विधायक अशोक कुमार कोठारी, राजस्थान प्रभारी बहादुर सिंह, साध्वी गुरु मां छो बावड़ी हमीरगढ़, परम गौ भक्त सुनील जागेटिया, एडवोकेट लादूलाल तेली सहित विभिन्न संत-महात्मा, गौ प्रचारक, गौशाला संचालक, मातृशक्ति, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा जिले की विभिन्न तहसीलों से आए प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी 27 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रार्थना पत्र कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अभियान के दूसरे चरण को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर सहमति बनी।

परम पूज्य ग्वाल संत स्वामी श्री गोपालानंद सरस्वती ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, धर्म और सनातन जीवन मूल्यों की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और मानव कल्याण का माध्यम भी है। उन्होंने समाज से संगठित होकर गौ संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक समाज स्वयं जागरूक नहीं होगा तब तक गौ संरक्षण का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया।

राजस्थान प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में राजस्थान की 18 तहसीलों से 5 करोड़ हस्ताक्षरों के लक्ष्य के मुकाबले सवा 5 करोड़ हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार का सकारात्मक रवैया बना हुआ है। पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में भी अभियान को समर्थन प्राप्त हुआ है। सोशल मीडिया पर भी देशभर से व्यापक जनसमर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में गायत्री परिवार, पतंजलि संस्थान, बागेश्वर धाम सरकार सहित विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया है। आगामी चरणों में 40 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि द्वितीय चरण में 27 जुलाई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में 15 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

परम गौ भक्त सुनील जागेटिया ने अभियान की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि “गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान” का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा तथा अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी गौ भक्तों, तहसील प्रभारियों एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की।

विधायक अशोक कुमार कोठारी ने गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति और आस्था का आधार बताया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अभियान को दिए गए सकारात्मक समर्थन और गौ सेवा राशि में वृद्धि का उल्लेख किया। साथ ही गौशालाओं को मिलने वाले अनुदान को 9 माह से बढ़ाकर 12 माह करने, नई गौशालाएं एवं नंदीशालाएं खोलने की आवश्यकता बताई। उन्होंने गौ माता को कामधेनु एवं कल्पवृक्ष के समान बताते हुए केंद्र स्तर पर गौ सेवा विभाग खोलने तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का समर्थन भी व्यक्त किया।

बैठक में जिला स्तरीय टोली के जगदीश चंद्र तेली, नंदलाल, दिनेश लक्षकार, कांति लाल जैन सहित सभी तहसीलों से आए गौ भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने पर बल देते हुए समापन किया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story