गंगापुर, भीलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में आयोजित प्रबल कार्यक्रम में विद्यालय के राहुल प्रजापत का जिला स्तर पर चयन हुआ है। इसी कार्यक्रम में विद्यालय की बालिका मोनिका दाधीच एवं राहुल प्रजापत ने पांच पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

राष्ट्रीय रंगकर्मी भवानी शंकर भट्ट के निर्देशन में तैयार राहुल प्रजापत अब भीलवाड़ा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। जिला स्तर पर चयन के बाद विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ नरोत्तम कुमार दाधीच, विशिष्ट अतिथि रमेश चावला, विशिष्ट अतिथि मुकेश गुर्जर, प्रधानाचार्य गोवर्धन लाल स्वर्णकार एवं कार्यक्रम के प्रभारी नारायण सिंह चुंडावत और ईश्वर लाल रेगर ने बालक-बालिकाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। राहुल प्रजापत का जिला स्तर पर चयन और मोनिका दाधीच एवं राहुल प्रजापत द्वारा पांच पुरस्कार प्राप्त करना विद्यालय के लिए उपलब्धि के रूप में सामने आया।

Next Story