गंगापुर, भीलवाड़ा। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए गंगापुर स्थित भाजपा कार्यालय में 25 वार्डों के प्रत्याशियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता गंगापुर निकाय प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविन्द शर्मा ने की।

बैठक में डॉ. अरविन्द शर्मा ने सभी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर बूथ स्तर तक सक्रियता से कार्य करने का विजय मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति उसका मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के प्रति समर्पण है।

डॉ. अरविन्द शर्मा ने सभी प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की एकता, अनुशासन तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विजय के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प गंगापुर को सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर, विकसित एवं आधुनिक शहर बनाना है। नगरीय विकास के लिए भाजपा द्वारा जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। साथ ही, शहर के नए एवं बाहरी आवासीय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा चुनाव में भाजपा की विजय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। 25 वार्ड प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की यह बैठक आगामी नगर निकाय चुनाव में संगठनात्मक सक्रियता और बूथ स्तर पर अभियान को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण रही।

Next Story