गंगापुर-भीलवाड़ा। गंगापुर नगरपालिका आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी है। नगरपालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 14,315 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निर्वाचन अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि मतदान केंद्रवार सूची के अनुसार वार्ड संख्या 1 में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सुण्डा का खेड़ा के कमरा नंबर 4 को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां 520 मतदाता दर्ज हैं। वार्ड 2 में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है, जबकि वार्ड 11 में कमरा नंबर 1 पर 689 मतदाता हैं।

वार्ड 3 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मेलोनी खेड़ा में 675, वार्ड 4 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय में 597 तथा वार्ड 5 में इसी विद्यालय के कमरा नंबर 7 में 619 मतदाता दर्ज हैं।

वार्ड 6 में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 642, वार्ड 7 में अंबेडकर भवन, रायपुर रोड में 462, वार्ड 8 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बलांई मोहल्ला में 879 और वार्ड 9 में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 800 मतदाता हैं।

वार्ड 10 में पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 556, वार्ड 11 में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 544, वार्ड 12 में पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 5 में 390, वार्ड 13 में कमरा नंबर 6 में 631, वार्ड 14 में कमरा नंबर 7 में 574 तथा वार्ड 15 में कमरा नंबर 8 में 513 मतदाता हैं।

इसी तरह वार्ड 16 में राजकीय समाज कल्याण छात्रावास भवन में 668, वार्ड 17 में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुण्ड चौक में 612 और वार्ड 18 में इसी विद्यालय के कमरा नंबर 2 में 515 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

वार्ड 19 में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जूनावास में 539, वार्ड 20 में इसी विद्यालय के कमरा नंबर 5 में 455, वार्ड 21 में सामुदायिक भवन, आयुर्वेद अस्पताल के पास 535, वार्ड 22 में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जूनावास के कमरा नंबर 6 में 492, वार्ड 23 में सामुदायिक भवन, नीलकंठ महादेव के पास 541, वार्ड 24 में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वार्ड नंबर 1-2 के कमरा नंबर 3 में 494 और वार्ड 25 में इसी विद्यालय के कमरा नंबर 7 में 373 मतदाता दर्ज हैं।

इस तरह गंगापुर नगरपालिका आम चुनाव-2026 के लिए प्रशासन की ओर से 25 वार्डों में 25 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 14,315 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रवार जारी सूची से नगरपालिका क्षेत्र में मतदान व्यवस्था का पूरा विवरण सामने आया है।

Next Story