गंगापुर नगर पालिका चुनाव में पोस्टरों से सजी कार ने खींचा लोगों का ध्यान, अनोखा प्रचार बना चर्चा का विषय
गंगापुर नगर पालिका चुनाव में पोस्टरों से सजी एक कार ने लोगों का ध्यान खींचा। अनोखे चुनावी प्रचार के इस अंदाज की कस्बे में चर्चा है।

तस्वीर में गंगापुर में चुनावी पोस्टरों से सजी पीली कार सड़क पर खड़ी दिखाई दे रही है।
गंगापुर, भीलवाड़ा में नगर पालिका चुनाव के बीच प्रचार का अनूठा अंदाज देखने को मिला। एक प्रत्याशी के समर्थक ने अपनी निजी कार को ही चुनावी प्रचार का चलता-फिरता माध्यम बना दिया। पूरी कार को प्रत्याशी के प्रचार से जुड़े पोस्टरों से सजाया गया है और यह पोस्टर लगी कार इन दिनों गंगापुर की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है।
सड़क से गुजरती पोस्टरों से सजी इस कार को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की नजरें भी उस पर ठहर जा रही हैं। चुनावी प्रचार के इस अलग अंदाज की कस्बे में चर्चा हो रही है। कोई इसे जुनून भरा प्रचार बता रहा है तो कोई इसे चुनावी मैदान में बदलते प्रचार के तौर-तरीकों की नई तस्वीर मान रहा है।
गंगापुर नगर पालिका चुनाव में मैदान में उतरे उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए प्रचार के नित नए तरीके अपना रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर संपर्क, जनसभाओं और नुक्कड़ बैठकों के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। वहीं सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक प्रचार के नए प्रयोग भी सामने आ रहे हैं।
इसी क्रम में पोस्टरों से सजी यह कार गंगापुर के चुनावी प्रचार अभियान में आकर्षण का नया केंद्र बन गई है। निजी वाहन को प्रचार के माध्यम में बदलने का यह तरीका स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

