स्व. ईश्वरलाल सांखला की पुण्य स्मृति में गंगापुर में विशाल रक्तदान शिविर, 161 यूनिट रक्त संग्रहित
गंगापुर में स्व. ईश्वरलाल सांखला की पुण्य स्मृति में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 9 महिलाओं सहित 161 रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

तस्वीर में गंगापुर स्थित शिविर स्थल पर बिस्तर पर लेटे हुए रक्तदाताओं के साथ भारत विकास परिषद शाखा के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद हैं।
भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर एवं सांखला परिवार के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय श्री ईश्वरलाल सांखला की पुण्य स्मृति में मंगलवार को गंगापुर स्थित सोहस्ती वाटिका में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जहां 9 महिलाओं सहित कुल 161 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ रीजनल महासचिव संदीप बाल्दी, शाखा संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी एवं सुरेश सिंघवी, शाखाध्यक्ष चमन लोसर, सचिव दिनेश श्रोत्रिय, वित्त सचिव अखिलेश अग्रवाल, प्रकल्प प्रभारी भेरूलाल सुराणा, शिविर संयोजक मनीष सांखला, कांता देवी सांखला तथा ओमप्रकाश सांखला ने मां भारती, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं स्वर्गीय ईश्वरलाल सांखला के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
रक्त का संग्रहण अरिहंत हॉस्पिटल भीलवाड़ा, रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा तथा महात्मा गांधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा की चिकित्सकीय टीमों द्वारा किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाजहित में किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।
शिविर में अरविंद चौधरी, कमलेश पाठक, पवन रुइया, लोकेश कोठारी, चैनसुख जीनगर, रामनारायण वैष्णव, राकेश जागेटिया, मनोज मूंदड़ा, हरिवल्लभ शर्मा, अशोक कुमार मूंदड़ा, गिरिराज सोमानी, भावेश सोमानी, कमलेश सोनी, महिला संयोजिका दीपिका सोनी, दया सैनी, सुरेश पिछोलिया, राजेश गोखरू, घेवर बाबेल, देवीलाल चिप्पड़, संपत सेठिया, लादूलाल सेठिया, ज्ञानजी तातेड़, करण कोठारी, कला देवी कोठारी, पुष्पा देवी, अशोक सोमानी, अमित सांखला, विकास चेचानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। स्वर्गीय ईश्वरलाल सांखला की पुण्य स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर ने समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी का प्रेरक संदेश दिया।a

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
