गंगापुर, भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर द्वारा स्वर्गीय संजय समदानी की पुण्य स्मृति में समदानी परिवार के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 07 महिलाओं सहित कुल 91 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्त का संग्रहण अनंता हॉस्पिटल उदयपुर और कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा की टीम द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ शाखा संरक्षक सुरेश सिंघवी, शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय, शिविर प्रभारी तुषार अग्रवाल, प्रकल्प प्रभारी राजेश समदानी, पवन लोहिया, शिविर संयोजक श्याम समदानी, पवन समदानी तथा समदानी परिवार के शांतिलाल समदानी, नवनीत समदानी और निशा समदानी ने मां भारती, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद, शंभुलाल समदानी और संजय समदानी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन हुआ।

शाखा सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि रक्तदान शिविर के दौरान शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, वित्त सचिव अखिलेश अग्रवाल, शाखा संरक्षक प्रहलाद सोमानी, सुरेश सिंघवी, प्रकल्प प्रभारी भेरू लाल सुराणा, अरविंद चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, अशोक मूँदडा, कैलाश कोठारी, कमलेश पाठक, पवन रुइया, चैनसुख जीनगर, रामनारायण वैष्णव, नवरत्न हिरण, कुलदीप बुलिया, राकेश जागेटिया, मनोज मूंदड़ा, हरिवल्लभ शर्मा, राजेश रांका, डॉ. जयसिंह जेतमाल, आशीष सेन और राजेन्द्र पाराशर मौजूद रहे।

महिला सदस्यों में पूजा लोहिया, रीना समदानी, सीमा समदानी, अनिता मुंदड़ा, दया सैनी और प्रिया जागेटिया उपस्थित रहीं। गंगापुर के प्रतिष्ठित नागरिकों में सत्यनारायण बियानी, राजकुमार बहेडिया, भगतराम मूंदड़ा और संजय हिरण सहित अन्य लोग भी शिविर में मौजूद रहे। स्वर्गीय संजय समदानी की पुण्य स्मृति में आयोजित इस शिविर में 91 रक्तदाताओं के रक्तदान से आयोजन संपन्न हुआ।A

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story