राजस्थान बैडमिंटन संघ के चार वर्षीय चुनाव गुरुवार को भीलवाड़ा में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। इस दौरान भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को लगातार दूसरी बार राजस्थान बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष चुना गया।

शहर के एक निजी होटल में दोपहर 12 बजे आयोजित आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी लाजपत आचार्य की देखरेख में सम्पन्न हुई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गजेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव पद के लिए केके शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए जाकिर हुसैन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव प्रक्रिया भारतीय बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल चोगले, जिला खेल अधिकारी हेमेन्द्र सिंह राणावत तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद एवं राजस्थान ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक रतनलाल शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि आमसभा के दौरान अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

संघ के उपाध्यक्ष पद पर कमल भंडारी, मनोज दासोत, राजेश गुप्ता, संजय फतेहपुरिया, नारायणदास पुरोहित एवं नरेन्द्र खिलेरी का चयन किया गया। वहीं रेणु लवानिया संयुक्त सचिव चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश दिनकर, चन्द्रेश शर्मा, गोविन्द स्वामी, मनीष कुमार, ममता आर्य सहित अन्य पदाधिकारियों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

नवनिर्वाचित सचिव केके शर्मा ने जानकारी दी कि शेष जिला संघों के सचिवों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही चयन समिति के चेयरमैन पद पर जेपी भट्ट को मनोनीत किया गया।

आयोजित आमसभा में राजस्थान के लगभग 25 जिलों से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें चूनसिंह भाटी, लोकेश सोनी, विजयसिंह शक्तावत, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, अनिल पारीक, नीलकमल जैन, दीपक सिंह, गुरूदत्त शर्मा, दिनेश बंसल, राजेश पोराणिक, राजीव द्विवेदी, हीरालाल रेगर, विनीत शर्मा, दारा सिंह और भूपेन्द्र सिंह पंवार सहित अनेक खेल प्रशासक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सचिव केके शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

राजस्थान बैडमिंटन संघ के इन निर्विरोध चुनावों को संगठनात्मक एकता और खेल प्रशासन में स्थिरता का संकेत माना जा रहा है, जिससे प्रदेश में बैडमिंटन गतिविधियों और खिलाड़ियों के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story