हरी सेवा धाम में निःशुल्क आई कैंप, 8 फरवरी को होगा लेंस प्रत्यारोपण
भीलवाड़ा के हरी सेवा धाम में आयोजित होने वाले इस शिविर में चयनित मरीजों के ऑपरेशन, चश्मे, दवाइयां और आवास की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
आयोजन का विवरण
हर वर्ष की भांति इस बार भी दिनांक 08 फरवरी रविवार को हरी सेवा धाम में वृहद आई कैंप का आयोजन किया जाना निश्चित हुआ है।
पूर्व उपलब्धियां एवं सफलता
संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष पवन नागोरी ने बताया कि "संस्था द्वारा पूर्व में तीन वृहद आई कैंप आयोजित किये गये जिसमें 500 रोगियो के लेंस प्रत्यारोपण के निःशुल्क ऑपरेशन किए गए।"
प्रबंधन एवं जिम्मेदारियां
संस्था के मुख्य संरक्षक चंद्र देव आर्य ने बताया कि "इस कैंप को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर लिया गया है एवं सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दे दी गई है।"
मरीजों के लिए सुविधाएं
कैंप में आये सभी रोगियों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाकर ऑपरेशन के लिए रोगियों का चयन किया जाएगा, चयनित रोगियों के ऑपरेशन, दवाइयां, चश्मे, आवास, भोजन व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीण पहुंच
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा लीला शर्मा ने बताया कि "कैम्प को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार सामग्री, पैंपलेट, बैनर, आदि का वितरण कर दिया गया है।"
उपस्थित सदस्य एवं पदाधिकारी
- उपाध्यक्ष नन्द गोपाल शर्मा, सचिव सुनील व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश तिवाड़ी
- राजेश शर्मा (अरबन बैंक), राज कुमार शर्मा, बलराज शर्मा, राकेश जोशी
- लोकेश शर्मा, योगेश शर्मा, अनीता चौधरी, मनीषा बाकलीवाल
- नीलेश शर्मा, उर्वशी गोस्वामी, विमला व्यास, डॉ पायल टेलर
- रामजस चौधरी, विष्णु सोडाणी, मनीष भट्ट, वीरेंद्र शर्मा, राधेश्याम पत्रिया, जगदीश सुखवाल आदि उपस्थित थे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
