भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र स्थित पैतृक गांव दौलतगढ़ में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ. फखरूद्दीन मंसूरी का प्रथम आगमन उत्साह और स्वागत समारोहों के बीच यादगार बन गया। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जैसे ही वे अपने गांव पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, भीम आर्मी के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका साफा बांधकर और फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया।

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार तथा भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष हमीद रंगरेज द्वारा डॉ. फखरूद्दीन मंसूरी को भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मनोनयन के बाद वे आज अलसुबह भीलवाड़ा से अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए। मार्ग में मांडल, भगवानपुरा, ब्राह्मणों की सरेरी सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उनका स्वागत किया।

दौलतगढ़ चौराहे पर पहुंचने पर डॉ. मंसूरी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश व जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, भीम आर्मी के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरा कार्यक्रम एक व्यापक सामाजिक और राजनीतिक एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में देखा गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story