भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में मकर संक्रांति का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और खेल भावना के अनूठे संगम के साथ मनाया गया। स्थानीय महेश स्कूल के प्रांगण में मेवाड़ की माटी से जुड़े प्रसिद्ध खेल 'सितोलिया' की गूंज सुनाई दी, जहाँ "उड़ती पतंग उछलते पत्थर" थीम पर आधारित भव्य सितोलिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भीलवाड़ा विधायक श्रीमान अशोक जी कोठारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक कोठारी ने नारी शक्ति, महेश विद्यालय के समस्त ट्रस्टी गण और विद्यालय परिवार को सनातन धर्म के इस महापर्व की हार्दिक बधाई देते हुए आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

विधायक अशोक कोठारी ने खेल मैदान पर पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मेवाड़ की इस लुप्त होती खेल परंपरा को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की सराहना की। उत्सव के दौरान माहौल तब और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया जब विधायक ने नवनिर्मित 'महेश पब्लिक स्पोर्ट्स एकेडमी' के परिसर का सघन अवलोकन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एकेडमी को देखकर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को साधुवाद व्यक्त किया और कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है। विद्यालय परिवार का यह प्रयास न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारेगा, बल्कि युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने में भी मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम के समापन पर महेश विद्यालय के ट्रस्टी गण और विद्यालय परिवार ने विधायक श्री कोठारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल एक खेल उत्सव था, बल्कि इसने आधुनिक शिक्षा के साथ पारंपरिक मूल्यों और खेलों के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। भीलवाड़ा के शैक्षणिक और खेल जगत में इस नई शुरुआत को भविष्य की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story