दिनांक: 25 फरवरी 2026


लार्जर देन लाइफ कार्यों के लिए विशिष्ट सम्मान

पांच हजार.. दस हजार.. बीस हजार नहीं.. पूरे अस्सी हजार से अधिक सफल आपरेशन। भीलवाड़ा के वरिष्ठ नैत्र चिकित्सक डॉ सुरेश भदादा को उनके द्वारा नैत्र चिकित्सा के क्षेत्र में किये गये लार्जर देन लाइफ कार्यों के लिए "लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड - समाज सेवा रत्न सम्मान" भेंट किया गया।

भीलवाड़ा का. सं. 25 फरवरी 2026: यह सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा द्वारा राम स्नेही चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित एक सादे समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारी

  • अध्यक्षता: क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी
  • मुख्य आतिथ्य: राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सुमन सुरेश सोनी एवं वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षिका साधना झंवर भदादा
  • विशिष्ठ आतिथ्य: जिला पदाधिकारी डॉ चेतना जागेटिया, एडवोकेट नीलम दरगड़, प्रधानाचार्य डॉ भागचन्द सोमानी, इन्दिरा सोमानी, जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, रामचन्द्र मून्दड़ा एवं मुकेश जागेटिया

38 वर्षों का बेमिसाल चिकित्सीय सफर

डॉ सुरेश भदादा ने वर्ष 1988 में डाक्टरी पढ़ाई पूर्ण कर भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में फरवरी 2010 तक अपनी सेवाएं दी। तत्पश्चात पिछले 16 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं वरिष्ठ नैत्र रोग चिकित्सक के रूप में भीलवाड़ा के प्रतिष्ठित रामस्नेही चिकित्सालय में दे रहे हैं।

अब तक 38 वर्ष के चिकित्सीय कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों में प्रमुखत: 80 हजार से अधिक आंखों के आपरेशन, 79 नैत्र प्रत्यारोपण, 70 से अधिक लैसिक सर्जरी तथा इसके साथ ही 700 से अधिक निशुल्क आई कैम्प में वे अपनी सेवाएं दे चुके है।

विश्व रिकॉर्ड और क्लब का संबोधन

राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने कहा कि क्लब की भारत में विभिन्न 132 जिला शाखाओं द्वारा नियमित रूप से ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने समाज, धर्म, राष्ट्र व मानवीय सेवाओं के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया हो।

"डॉ सुरेश भदादा का नाम 80 हजार से अधिक आपरेशन हेतु शिघ्र ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाने वाला है।"

डॉ. भदादा का आभार एवं सफलता का श्रेय

डॉ सुरेश भदादा ने अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा - "चिकित्सा कार्य करना मेरा पेशा और कर्तव्य है लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब जैसी प्रतिष्ठित संस्था अगर मानव सेवा कार्य हेतु चयनित करके सम्मानित करती है तो और अधिक लग्न से अच्छे कार्य करते रहने की प्रेरणा मिलती है।"

उन्होंने अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, धर्म पत्नी साधना झंवर भदादा, पुत्र सार्थक भदादा एवं परिवार जनों और चिकित्सा स्टाफ के सहयोगियों को दिया।

आंखों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण चेतावनी

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया के प्रश्न का जवाब देते हुए डॉ भदादा ने एक गंभीर तथ्य साझा किया:

"वर्ष 2047 तक भारत की आधी आबादी के चश्मा लग जाएगा। कोरोना के बाद मोबाइल गेजेट्स का अत्यधिक उपयोग बढ़ा है और छोटे बच्चों के चश्मों में बहुत अधिक दर से बढ़ोतरी हुई है।"

सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति

कार्यक्रम में शामिल चिकित्सा स्टाफ ने डॉ सुरेश भदादा के नेतृत्व में किये गये कार्यों के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित सदस्यों में शामिल थे:

  • विकास बंसल, सत्यनारायण खाती, भावना काटे, निधी दाधिच
  • अक्षत जोशी, राघव पारीक, ममता खटीक, संगीता जीनगर, पिंकी पाराशर एवं अन्य स्टाफ

कार्यक्रम के अन्त में सभी का आभार क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सुमन सोनी ने किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story