भीलवाड़ा की डॉ. प्रशंसा सोलंकी का एम्स दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट पद पर चयन
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जगदीश चंद्र खटीक की पुत्री और नेशनल लॉन टेनिस खिलाड़ी डॉ. प्रशंसा का चयन ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में हुआ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में जूनियर रेजिडेंट के पद पर चयनित होने के बाद डॉ. प्रशंसा सोलंकी का भीलवाड़ा में सम्मान।
भीलवाड़ा - तिलक नगर निवासी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. जगदीश चंद्र खटीक की सुपुत्री डॉ. प्रशंसा सोलंकी ने देश के सर्वाेच्च चिकित्सा संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में चयन होकर जिले का नाम रोशन किया है।
चयन का विवरण
डॉ. प्रशंसा का चयन ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में जूनियर रेजिडेंट (जेआर) के पद पर हुआ है।
खेल और शिक्षा में अव्वल
इतिहास संकलन समिति, भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष रामनारायण कच्छवा ने बताया कि:
- डॉ. प्रशंसा न केवल शिक्षा, बल्कि खेल जगत में भी प्रतिभाशाली रही हैं।
- वे लॉन टेनिस की नेशनल प्लेयर हैं।
- "अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान उन्होंने एसएमएस मेडिकल कॉलेज (एसएमएस जयपुर) में आयोजित इंटर कॉलेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था।"
समाज और समिति ने जताई खुशी
इतिहास संकलन समिति के जिला सचिव डॉ. अनंत दाधीच (प्रोफेसर, एमएलवी कॉलेज) ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. प्रशंसा की इस उपलब्धि पर समिति के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
समिति के उपाध्यक्ष जगदीश धाकड़ ने इसे नए विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
सम्मान की घोषणा
समाज के प्रबुद्धजनों ने डॉ. प्रशंसा और उनके परिवार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बधाई दी है तथा आगामी ’’प्रतिभा सम्मान समारोह’’ में उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
