सनातन धर्म प्रचार में योगदान पर डॉ. नीना शर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान
भीलवाड़ा की प्रसिद्ध कथा वाचिका डॉ. नीना शर्मा को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।

भीलवाड़ा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथा वाचिका डॉ. नीना शर्मा (सफेद माइक के पास बैठी हुई) को 'स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति – धर्म प्रचार प्रसार सम्मान 2026' प्रदान कर सम्मानित करते अतिथिगण।
सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेवाड़ की प्रसिद्ध कथा वाचिका डॉ. नीना शर्मा को राज्य स्तरीय "स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति – धर्म प्रचार प्रसार सम्मान 2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार को आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा वर्ष 2011 से लगातार सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों एवं आयोजनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित समारोह में डॉ. नीना शर्मा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे योगदान को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
संस्थान के निदेशक एडवोकेट मोहित सोडाणी ने बताया कि डॉ. नीना शर्मा लंबे समय से अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी के माध्यम से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, श्री सत्यनारायण कथा तथा अन्य धार्मिक कथाओं का वाचन कर रही हैं। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भारतीय सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।
समारोह के दौरान संस्थान की निदेशक अनिता सोडाणी सहित मधु वासुदेव सोमानी, कल्पना वैभव सोमानी, खुशबू सोडाणी, काजल सोडाणी तथा उपस्थित गणमान्यजनों ने डॉ. नीना शर्मा को अभिनंदन पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
यह सम्मान न केवल डॉ. नीना शर्मा की धार्मिक सेवाओं का गौरवपूर्ण अभिनंदन है, बल्कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
