भीलवाड़ा - मांडल कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आज बहुजन समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ’’डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल’’ का गठन किया गया।


जयंती समारोह एवं प्रमुख मांगें

  • बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
  • "मांडल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर तीन बीघा भूमि एवं एक सामुदायिक भवन उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार से मांग की जाएगी।"

संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी

सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: कालू लाल खटीक (बलाई खेड़ा)
सचिव: जीवन ऐरवाल (कालूखेड़ा)
कोषाध्यक्ष: शिवलाल (मांडल)
उपाध्यक्ष: महावीर मेघवंशी (भालड़ीखेड़ा), सौरभ कटारिया (मलगाणी), महावीर बैरवा (रामगढ़), देवा बलाई (भालड़ीखेड़ा)

सामाजिक संकल्प एवं प्रतिबद्धता

बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


उपस्थित सदस्य

बैठक में कालू लाल खटीक, जीवन ऐरवाल, शिवलाल मांडल, सौरभ मलगाणी, महावीर भालड़ीखेड़ा, महावीर रामगढ़, देवा भालड़ीखेड़ा, जगदीश, शांति लाल, किशन, मिथुन, रमेश चन्द्र, चेतन, ओमप्रकाश, पप्पू लाल सहित अन्य बहुजन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story