राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी अपने एक दिवसीय भीलवाड़ा प्रवास के दौरान भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने जवाहर फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज रसोई (मात्र ₹1 में भोजन) का अवलोकन किया। इस अवसर पर धर्मशाला प्रबंधन जगदीश मानसिंहका एवं फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि राजस्थान में इस समय स्वाभिमान भोज की 11 रसोई इकाइयां संचालित हो रही हैं, जो समाजसेवी एवं उद्योगपति समूह जवाहर फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत कार्यरत हैं। इन रसोई इकाइयों के माध्यम से पिछले 5 वर्षों में लगभग 33 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है।

फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि संस्था कला, साहित्य, खेलकूद, महिला सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के उत्थान जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।

अवलोकन के पश्चात डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार निभाना औद्योगिक घरानों की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप द्वारा प्रभावी रूप से निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन कराना एक अत्यंत पुण्य का कार्य है और अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।

उन्होंने आगे कहा कि यह पहल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अन्नपूर्णा रसोई योजना की तर्ज पर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने अन्य भामाशाहों से भी इस मुहिम से जुड़कर सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर भीलवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मानसिंहका, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त चित्रकार प्रकाश जोशी, वैभव जोशी, चिराग ट्रेलर, अनुराधा झा, शिल्पी सिंह, दिनेश साहनी, इंटरनेशनल कुश्ती खिलाड़ी अश्विनी वैष्णव, सुनील झा, सत्यम झा, रसोई संचालिका दीपिका और रजिया बानो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story