दिग्विजय सिंह ने भीलवाड़ा में शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भीलवाड़ा कांग्रेस कार्यालय में दिग्गज नेता शिवचरण माथुर को नमन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भीलवाड़ा | आज दिनांक: 14 फरवरी 2026 (शनिवार) प्रातः 10:30 बजे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति (C.W.C.) के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह का कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वर्गीय शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि
इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कांग्रेसजनों ने शिवचरण माथुर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शिवचरण माथुर जी के जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उनके राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जन
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित कांग्रेस जन मौजूद थे:
- दिग्विजय सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री)
- रामलाल जाट, धर्मेंद्र पारीक, मनोज पालीवाल, अनिल राठी
- हामिद रंगरेज, मोहम्मद हारून रंगरेज, लाजपत आचार्य, योगेश सोनी
- मेवाराम खोईवाल, वशीम शैख़, निसार सिलावट, कुंदन शर्मा
- बंशीलाल बैरवा, कुंदन शर्मा, गोरी शंकर दायमा, कश्मीर शैख़
- शिवराज सुराणा, सुरेश बंब, गोपाल खटिक, जितेश चपलोत
- मुकेश घुसर, धनराज सिंह, डॉ फ़रियाद मो, सत्यवीर सिंह राठौड़
- राजकुमार जैन, कुणाल गोरण, अनीता पहाड़िया, अर्जुन लाल
- ताहिर पठान, दिनेश बैरवा, धनराज जाट, नाथू लाल डीडवाना, निशांत दूत, बंशी लाल बेरवा
नेताओं के उद्बोधन और श्रद्धासुमन
जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने बताया कि: "शिवचरण माथुर जी का जीवन संघर्ष, सेवा और सिद्धांतों की मिसाल है। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।"
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी शिवचरण माथुर जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें: "सच्चे अर्थों में जननेता बताया।"
इस भव्य श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे गांधी भवन परिसर में श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
