धांधोलाई पाल के शिव मंदिर में धोबी समाज करेगा महाअभिषेक, 201 किलो खीर का लगेगा भोग
भीलवाड़ा के धांधोलाई पाल स्थित शिव मंदिर में 24 अगस्त को धोबी समाज महाअभिषेक करेगा, भगवान शिव को 201 किलो खीर का भोग लगेगा।

भीलवाड़ा में सम्पूर्ण धोबी समाज की ओर से सावन/भाद्रपद मास के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। धोबी समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में 24 अगस्त 2026, सोमवार को धांधोलाई पाल स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य महाअभिषेक किया जाएगा।
धोबी समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष किशन दशलानिया की उपस्थिति में प्रातः 10.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का महाअभिषेक होगा। इसके बाद प्रातः 11.15 बजे भगवान शिव को लगभग 201 किलोग्राम खीर का महाभोग अर्पित किया जाएगा।
महाभोग के बाद महाआरती का आयोजन होगा। इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में भोग प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
धोबी समाज सेवा संस्थान ने समस्त समाज बंधुओं, मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाअभिषेक एवं महाप्रसादी का लाभ लेने और धर्म लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
