भीलवाड़ा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में स्थित दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर मेजर अपग्रेडेशन (पुनर्विकास) कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर ब्लॉक लिए जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कई प्रमुख रेल सेवाओं के संचालन और ठहराव में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, इस ब्लॉक के कारण कुल 10 प्रमुख रेल सेवाएं अलग-अलग निर्धारित तिथियों से लेकर 13 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी। इससे इस स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

प्रभावित ट्रेनों में उदयपुर सिटी - योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल (09609), अजमेर - योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (09611), उदयपुर सिटी - दिल्ली सराय (20474), साबरमती - दिल्ली (12915), ओखा - शकूरबस्ती स्पेशल (09523), भावनगर - शकूरबस्ती स्पेशल (09257), बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय (12216), साबरमती - हरिद्वार स्पेशल (09425), बरेली - भुज रेल सेवा (14312) तथा भुज - बरेली रेल सेवा (14322) शामिल हैं। ये सभी रेल सेवाएं अपने निर्धारित दिनों में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी की पूरी जानकारी रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Updated On
Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story