दीपावली की सफाई जरूरतमंदों की भलाई अभियान शुरू, IMCC बांटेगा सामान
अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब ने भीलवाड़ा में अनुपयोगी सामान जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है।

भीलवाड़ा में अभियान की शुरुआत के अवसर पर उपस्थित आईएमसीसी राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी (बायें)।
भीलवाड़ा, 16 अक्टूबर। दीपावली की सफाई के दौरान घरों और कार्यालयों से निकलने वाले अनुपयोगी सामान को रद्दी या स्क्रैप में देने के बजाय जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल के साथ अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत (आईएमसीसी) ने ‘दीपावली की सफाई-जरूरतमंदों की भलाई’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को कपड़े, ऊनी वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और घर-गृहस्थी का अन्य सामान निशुल्क वितरित किया जा रहा है।
क्लब की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी के नेतृत्व में यह अभियान प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चलाया जा रहा है। नवरात्रि से शुरू हुआ यह अभियान अक्टूबर माह में पूरे देश में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत देशभर में फैली क्लब की 133 जिला शाखाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है। विशेष रूप से 44 जिलाध्यक्षों के माध्यम से अपने-अपने जिलों और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को ड्रेसें तथा अन्य घरेलू वस्तुएं वितरित करने की पहल की गई है।
अभियान की अवधारणा के अनुसार, दीपावली की सफाई के दौरान घरों और कार्यालयों से निकलने वाली कई ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनका उपयोग संबंधित परिवार या कार्यालय में नहीं रह जाता। इनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, ऊनी वस्त्र और घर-गृहस्थी की विभिन्न वस्तुएं शामिल हैं। इन सामानों को नाममात्र की कीमत पर रद्दी या स्क्रैप में देने के बजाय जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराने से उनकी उपयोगिता बनी रह सकती है और सहायता करने वाले व्यक्ति को भी मानसिक खुशी का एहसास हो सकता है।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए क्लब की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने बताया कि क्लब से देशभर में लगभग 10 हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक सदस्य अपने जिले और आसपास के क्षेत्र में केवल एक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करे, तो हजारों व्यक्तियों और परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि यदि सौ व्यक्तियों की मदद करना संभव नहीं है, तो भी प्रत्येक सदस्य अपने स्तर पर एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकता है। इसी सोच के साथ चलाया जा रहा ‘दीपावली की सफाई-जरूरतमंदों की भलाई’ अभियान अनुपयोगी घरेलू वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और सामूहिक सहयोग के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों की मदद करने का प्रयास है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
