डीग में राज्य स्तरीय कुश्ती: NVN स्कूल भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण पदक
नगर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया, वहीं एक छात्र ने कांस्य पदक जीता।

नगर (डीग) में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में एन.वी.एन. सी.सै. स्कूल, आजादनगर भीलवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
एन.वी.एन. सी.सै. स्कूल आजादनगर भीलवाड़ा के डायरेक्टर एन.आर. चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने विद्यालय का नाम जिला व राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है।
फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किलो भार वर्ग में रिषिका माली, 57 किलो भार वर्ग में सोमवीर तथा 73 किलो भार वर्ग में सोनाक्षी जाट ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, ग्रीकोरोमन कुश्ती के 77 किलो भार वर्ग में सूर्या वैष्णव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चारों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है।
इसी प्रतियोगिता में आदित्य कुमार मेवाडा ने 51 किलो ग्रीकोरोमन कुश्ती में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर डायरेक्टर एन.आर. चौधरी ने स्कूल परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनन्दन व सम्मान किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना विद्यालय के खिलाड़ियों की उपलब्धि को रेखांकित करता है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
