गंगापुर-भीलवाड़ा में नगरपालिका चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को वार्ड नंबर 6 में भाजपा प्रत्याशी दया माली का अलग अंदाज देखने को मिला। जनसंपर्क के दौरान पकोड़ों की खुशबू ने उनका रास्ता रोक दिया और कुछ देर के लिए चुनावी प्रचार थम गया। दया माली सीधे पकोड़े के ठेले पर पहुंचीं और खुद कड़ाही संभालकर पकोड़े तलने लगीं।

दरअसल, दया माली वार्ड नंबर 6 में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक ठेले पर गर्मागर्म पकोड़े तले जा रहे थे। पकोड़ों की खुशबू और वहां के माहौल ने उन्हें आकर्षित किया, जिसके बाद वह खुद को रोक नहीं पाईं और ठेले पर पहुंच गईं।

दया माली ने ठेले वाले से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने खुद कड़ाही संभाली और पकोड़े तलने शुरू कर दिए। भाजपा प्रत्याशी को अचानक पकोड़े तलते देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। कुछ ही देर में यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया और मौके पर मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान नजर आने लगी।

दया माली के हाथों से तैयार हुए गर्मागर्म पकोड़ों का लोगों ने भी जमकर आनंद लिया। चुनावी गहमागहमी के बीच कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह खुशनुमा हो गया।

इस दौरान दया माली का सहज और घरेलू अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। चुनावी प्रचार के बीच पकोड़े तलने के इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा और जनप्रतिनिधि व आम जनता के बीच सहज जुड़ाव एवं अपनापन का संदेश सामने आया।

वार्ड नंबर 6 में दिनभर इस अनोखे चुनावी चकल्लस की चर्चा होती रही। वोट मांगने निकलीं दया माली पकोड़ों की खुशबू से ऐसी आकर्षित हुईं कि उन्होंने खुद ही कड़ाही संभाल ली।

Next Story