दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के चुनाव 19 जुलाई को भीलवाड़ा में होंगे। जानिए मतदान, नामांकन और छह जिलों की भागीदारी से जुड़ी पूरी जानकारी।

दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के पदाधिकारियों के चुनाव 19 जुलाई 2026, रविवार को भीलवाड़ा में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है, जिसके बाद प्रदेश के छह जिलों के माहेश्वरी समाज में चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मून्दड़ा द्वारा जारी सूचना के अनुसार चुनाव आनंदम् भवन, आजाद नगर, भीलवाड़ा में प्रातः 11 बजे से संपन्न होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मून्दड़ा ने बताया कि इस प्रदेश के अंतर्गत भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमन्द, प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा जिलों के वर्तमान सदस्य चुनाव में हिस्सा लेंगे।

चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मून्दड़ा एवं चुनाव अधिकारी पवन कुमार बांगड़ ने 26 जून 2026 को जारी सूचना में बताया कि नामांकन एवं चुनाव की विस्तृत सूचना चुनाव से पूर्व जारी कर दी जाएगी।

सूचना के अनुसार मतदाता सूची अध्यक्ष, मंत्री एवं मुख्य चुनाव अधिकारी के पास उपलब्ध है। आगामी चुनाव को लेकर भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमन्द, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा सहित छह जिलों के माहेश्वरी समाज में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story