भीलवाड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर संपन्न
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीति और कार्यकर्ताओं के वैचारिक सुदृढ़ीकरण हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन।

भीलवाड़ा के होटल हर्ष पैलेस में आयोजित सर्वोदय संकल्प शिविर के समापन अवसर पर संबोधित करते पूर्व मंत्री रामलाल जाट, डॉ. सी.बी. यादव और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी।
भीलवाड़ा, 27 फरवरी। कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS), द्वारा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को सुदृढ़ करने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने हेतु भीलवाड़ा में दो दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” का समापन आज होटल हर्ष पैलेस भीलवाड़ा में हुआ।
पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों के लिए रणनीति पर मंथन
शिविर में आज सुबह पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी यादव ने पंचायत राज एव नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का मूलमंत्र कार्यक्रताओ को दिया एव कैसे चुनाव में में फतह हो। चुनाव की पूरी तैयारी की रणनीति पर चर्चा हुई। आज पार्टी के सभी कार्यक्रताओ को संगठित होकर कार्य करते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को आगामी पंचायत एव नगर निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करे।
बीजेपी पर हमला और कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण
शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा देहात के जिला अध्यक्ष रामलाल जाट ने संबोधित करते हुए कहा की "बीजेपी सिर्फ जुमला बाजी करती हे धरातल पर कोई काम नहीं करती हे । विकास के नाम पर वोट माँगकर सता में आई लेकिन विकास से कोई लेना देना नहीं हे । बीजेपी का इतिहास उठाकर देख लो देश की आजादी में बीजेपी का क्या रोल था । बीजेपी का एक भी नेता देश की आजादी में जेल नहीं गए बीजेपी का का कोई भी नेता शहीद नहीं हुए । कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में मुख्य भूमिका अदा की।" उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी है।
आभार प्रदर्शन और भविष्य की योजनाएं
अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर ने शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आने वाले समय में ब्लॉक लेवल पर सर्वोदय शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व विधायक/विधायक प्रत्याशी, पंचायती राज के निर्वाचित जन प्रतिनिधि/प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक/मण्डल अध्यक्ष, पूर्व जिला परिषद सदस्य/पंचायत समिति सदस्य के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, कांग्रेसजन उपस्थित थे। बनेडा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जाट ने शिविर में उपस्थित संभागियों का आभार प्रकट किया। सभी ने सर्वोदय एव सवराज की परिकल्पना को चरितार्थ करने का संकल्प लिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
